जमशेदपुर :74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से झंडोत्तोलन का कार्यक्रम टुईलाडुंगरी गोलमुरी में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. दिनेश कुमार, पूर्व सैनिक दयाल साहू एवं संस्था की संस्थापक शीलू साहू को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आकाश साहू, गजेंद्र साहू, परमेस्वर साहू, फुलेश्वरी साहू, नंदनी चौधरी, नेहा साहू, ललिता साहू, ललित साहू, हेमंत साहू, सरोज साहू, राम प्रसाद साहू समेत बस्तीवासी शामिल हुए।
Advertisements

Advertisements

Advertisements























