जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत इस्लाम नगर नदी किनारे अपराधियों ने 22 वर्षीय जाहिद हुसैन पर गोली चलाई. गोली जाहिद के दाएं जांघ पर लगी है. घायल अवस्था में ही उसे साथियों ने जुगसलाई थाना पहुंचाया जहां से उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जाहिद के भाई सैयद ने बताया कि पूर्व में भाई का विवाद मजीद नाम के युवक से हुआ था. आज नदी किनारे उन्ही लोगों ने फायरिंग की है. इधर सूचना पाकर जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार टीएमएच पहुंचे और पूछताछ शुरू की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

