जमशेदपुर | विशेष रिपोर्ट : डॉग लवर ने SIS सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आरोप है कि टाटा स्टील से सुरक्षा डॉग की देखभाल के नाम पर रकम ली जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
“कागजों में डॉग की देखभाल दिखाई जाती है, लेकिन असलियत में उनकी हालत देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए।”
देखभाल के नाम पर लापरवाही…..
सूत्रों के मुताबिक, न तो डॉग्स को समय पर पोषणयुक्त भोजन मिलता है, न ही स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सही व्यवस्था है, कई डॉग बीमार, कमजोर और उपेक्षित हालत में पाए गए
डॉग लवर ने कहा…….
“डॉग की गलत देखभाल देखेंगे तो आपको भी तरस आ जाएगा। ये बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द साफ दिखता है।”
टाटा स्टील से सवाल……
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टाटा स्टील की ओर से देखभाल के लिए भुगतान किया जा रहा है, तो पैसा आखिर जा कहां रहा है?क्या इस पूरे सिस्टम में जवाबदेही पूरी तरह गायब है?
जांच की मांग…..
डॉग लवर और पशु प्रेमी संगठनों ने इस मामले में….
✔️ उच्चस्तरीय जांच ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई ✔️ डॉग्स की तत्काल चिकित्सा व बेहतर देखभाल की मांग की है।
अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला पशु क्रूरता का बड़ा उदाहरण बन सकता है।