जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

डॉ. पाण्डेय ने विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा जमीनी स्तर से संघर्ष करते हुए संगठन में आगे बढ़े हैं और अब जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जुड़ाव पार्टी को आने वाले समय में मजबूती प्रदान करेगा तथा भाजपा का जनाधार और विस्तार होगा।
