जमशेदपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गदरा श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी गदरा गांधीनगर में दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन किया गया. जिस समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी चारू किस्कू के द्वारा पंडाल का उद्घाटन किया गया. उनके साथ तरुण डे (ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी कांग्रेस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दुबराज नाग ( झामुमो प्रदेश महासचिव ओडिशा) मौजूद थे मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी, यशवंत सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, रमन सिंह, अजय मिश्रा सहित पूजा कमिटी के सदस्यगण एवं बस्तीवसी उपस्थित थे।
Advertisements

