जमशेदपुर : शनिवार को जम्को बस्ती वासियों का एक प्रतिमंडल जुस्को के महाप्रबंधक जीएम आरके सिंह से मुलाकात करने पहुंचा. ज्ञात हो की कुछ ही दिनों पहले पूर्वी डॉ अजय कुमार जेम्को मैदान पहुंचे थे इस संदर्भ में बस्ती वासियों ने उन्हें बताया था की हम बस्ती वासियों के लिए यह एक ही खेल का मैदान है जो कितना उपयोगी है।
यह मैदान 10 बस्तियों के बीच में आता है जो – जेम्को बस्ती , महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती, आजाद बस्ती, मिश्रा बागान, मनीफिट, मंदिर लाइन, प्रेमनगर , बजरंगी बागान इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है तो यहां मैदान अगर कंपनी प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो हम बस्ती वासी कहां जाएंगे. तो इस संबंध में डॉ अजय कुमार ने मैदान की उपयोगिता को समझते हुए तत्पर अपनी पहल करते हुए उपायुक्त जमशेदपुर एवं जुस्को महाप्रबंधक से वार्ता की तथा बस्ती वासियों को भी मुलाकात करने को कहा. जुस्को के जीएम आरके सिंह ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया की जेम्को मैदान के संदर्भ में उच्च एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

