जमशेदपुर : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने जस्मेर सिंह जस्सी, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हरविंदर सिंह हेरी के आवास पर जाकर उनको और उनके परिजनों को सांत्वना दी। पिछले दिनों उनके पिताजी सरदार केसर सिंह का निधन हो गया था। वाहे गुरुजी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Advertisements

आपको बताते चले कि जमशेदपुर सीजीपीसी के सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे के पिता सरदार केसर सिंह का दाह संस्कार बुधवार दिन के 11 बजे स्वर्णरेखा घाट मानगो में कर दिया गया था. इससे पहले उनकी शव यात्रा को टिनप्लेट गुरुद्वारा साहब ले जाया गया. वहां पर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा उनके शव पर शॉल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया था।
