जमशेदपुर : सुदंरनगर, जमशेदपुर, झारखंड में स्थित 106 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें कमाडेंट श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में सभी कार्मिकों ने देश के गौरव और शौर्य को याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज का आरोहण किया गया और राष्ट्र गान के साथ स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
झंडारोहण के उपरांत कमाडेंट श्री राजीव कुमार ने देश की सेवा में सर्वोत्तम योगदान देने वाले कार्मिकों के नाम पुकारे तथा उनकी वीरता एवं बल को दिये योगदान को सलाम किया। अपने संबोधन में महोदय ने कार्मिकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमें न केवल हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि हमें यह भी प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और देश के प्रति समर्पित रहें।”
इसी क्रम में आरसीडब्ल्यूए 106आर ए एफ की अध्यक्षा श्रीमती शुभ्रा कांत ने भी इस पावन अवसर पर बल के कार्मिकों के परिवारों के साथ ध्वजारोहण किया और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर देश में सद्भावना और एकता का संदेश दिया। उनके इस प्रेरणादायक कदम ने पूरे आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
इस अवसर पर वाहिनी के सभी कार्मिकों को मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे सभी के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा. इसके अतिरिक्त, संध्या के समय परंपरानुसार अधिकारियों तथा अधीनस्थों के बीच ‘एट होम’ पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर एक-दूसरे के साथ उत्सव का आनंद लिया और आपसी सौहार्द को मजबूत किया। इस पूरे समारोह में 106 रैपिड एक्शन फोर्स के सभी अधिकारी और जवान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते हुए गर्व से भर उठे। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।