जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था “हेल्पिंग हैंड्स” के द्वारा मोहरदा संथाल बस्ती स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें पढ़ने-लिखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के बीच पढ़ाई से संबंधित सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई, जिससे वे नियमित रूप से अध्ययन कर सकें। साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें केक और बिस्किट भी भेंट किए गए।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे. इस मौके पर कुश, प्रेम, विशाल, शुभम, बबलू, सागर, रोहित, विवेक और सुबोध उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
