चांडिल : चौका-कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के घाटदुलमी के पास कोयला लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद कोयला भी जलने लगा. इसके कारण कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा. आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा. सड़क पर चलने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सड़क किनारे ट्रक के धू-धू कर जलने के कारण कुछ ही देर में वाहनों का आवागमन बंद हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक चौका की ओर से कांड्रा की ओर जा रहा था. सड़क पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी.आग बुझाने में लगा दमकल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
सूचना मिलने के बाद एक दमकल घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में लग गया. मौके पर पहुंचे चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद ट्रक का चालक सुरक्षित है. सूत्रों के अनुसार ट्रक पर लगभग 22 टन कोयला लेकर वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली से सरायकेला जा रहा था. इस दौरान ट्रक में आग लग गई. पता लगाया जा रहा है कि ट्रक में आग कैसे लगी. उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि शॉट सर्किट से ट्रक में आग लगी हो. हालांकि जांच के बाद इसका खुलासा हो पाएगा. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।