जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ भाटीशोल मुख्य मार्ग पर एक नया स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई जिसमे स्कॉर्पियो का ड्राइवर बाल- बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की स्कॉर्पियो और स्कूटी में टक्कर होने के वजह से यह घटना घटी हैं और देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू -धू कर जल गया. वहीं स्कॉर्पियो के ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी गई।
Advertisements
Advertisements

