जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15, ब्रह्म पथ के पास युवती से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनतई किया गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहनी गई शर्ट बरामद की है. पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने जवाहरनगर रोड नंबर-15 के पास एक युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। मामले में मानगो थाना कांड संख्या 201/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV से मिली अहम कड़ी….
अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने मिली सूचना के आधार पर जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और उसकी निशानदेही पर छिनतई किया गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी……
पुलिस ने कलामुद्दिन उर्फ कलाम (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह गोस नगर, बेल चौक, कपाली ओपी क्षेत्र, सरायकेला-खरसावां का रहने वाला बताया गया है। उसके पिता का नाम नेयाजुद्दिन है।
पहले से दर्ज हैं कई मामले…..
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साकची थाना कांड संख्या 114/2019, धारा 356/379/411 भादवि।आजादनगर थाना कांड संख्या 57/2025, धारा 126(2)/115(2)/304/3(5) बीएनएस।आजादनगर थाना कांड संख्या 76/2025, धारा 126(2)/115(2)/74/303(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।
मोबाइल समेत ये सामान बरामद……..
पुलिस ने आरोपी के पास से रोज गोल्ड रंग का रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन, हल्के हरे रंग की फुल शर्ट और काले रंग की Hero Xtreme 160R मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EH-0465) बरामद की है. छापेमारी टीम में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, मानगो के प्रभारी थाना पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
