जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूलाडूगरी में हुए फायरिंग कांड में नया मोड़ आया सामने आया है। एक घायल व्यक्ति जिसका नाम सागर सिंह है, जो गोली लगने से घायल हुआ है. उसका सीसीटीवी में अपराधी रवि खेड़ा के घर पर अपने साथी के साथ गोली चालन का वीडियो सामने आया है. जो घायल को खुद सवालों के घेरे में खड़ा करता है. सीसीटीवी के अनुसार बताया जा रहा है कि सागर सिंह पहले अपने साथी के साथ रवि खेड़ा के घर पहुंचा था, जहां उसने और उसके साथी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के अनुसार, रवि खेड़ा के घर के बाहर दो युवकों ने दरवाजा खटखटाया और जब विरोध हुआ तो हाथापाई और उसकी बाद गोली चली।
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शहर में 2 घंटे के भीतर दो थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. और वहीं आमजन के मन में पुलिस सक्रियता पर चर्चा चल रही है। एक तरफ लोक आस्था का महापर्व छठ और दूसरी तरफ बदमाशों का आतंक खैर पुलिस ने घटना के बाद से भी जांच में जोर शोर से जुट चुकी है। और आगे की करवाई में लग गई है।
घटना का सार
- सागर सिंह और उसका साथी रवि खेड़ा के घर पहुंचे।
- दरवाजा खटखटाने पर विवाद हुआ, जिसके बाद हाथापाई और फायरिंग हुई।
- यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
- घायल सागर सिंह खुद इस घटना में मुख्य संदिग्ध बन चुका है।
पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और छानबीन जारी है।
- शहर में 2 घंटे के अंदर दो थाना क्षेत्रों में फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस को चुनौती दी है।
- पुलिस ने जांच और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।
