घाटशिला : भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदुत सोरेन ने घाटशिला के दाम क्षेत्र का ग्रामीणों के साथ दौरा कि वहां कि सड़के और क्षेत्र की सभी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है. जिससे आमजन मानस से लेकर पर्यटक सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर डॉ सुनीता ने अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला से दूरभाष पर बात कर वहां की बदहाल स्थिति को उनके सामने रखा. मौके पर डॉक्टर सुनीता ने कहा कि- बुरूडीह डैम एक पर्यटन स्थल है, और यहां की सङके एवं पुलों कि हालत दुर्भाग्यपूर्ण बात है।



सड़कों पर लगातार बड़े गड्ढे होने के कारण उसमें पानी जमी हुई है. जिससे क्षेत्र में खतरनाक कीटनाशक मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, साथ ही यह गड्डे हादसों को दावत दे रहे हैं, और छोटी-मोटी हादसा प्रत्येक दिन हो रही है. स्थानीय शासन और प्रशासन को इस समस्या का निवारण करना चाहिए. अन्यथा हम लोग ग्रामीणों को एकजुट कर आंदोलन करने को विवश होंगे. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे – ग्राम प्रधान हबलू सिंह, गुरचरण सिंह, दिलीप महतो, सत्यवान नायक, शैलेश महतो, बुद्धेश्वर सिंह, सुमन मुर्मू, पुराण मुर्मू आदि मौजूद थे।
