लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नशेड़ी की जुबान खुलते ही पूरा नशे का नेटवर्क बेनकाब हो गया। “जिसे लोग मामूली ग्राहक समझ रहे थे, वही बन गया पूरे खेल का पर्दाफाश करने वाला खिलाड़ी!”
साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह झंडा चौक के पास स्थित जयसवाल कॉम्प्लेक्स और साकची मार्केट में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और साकची थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी में दो दुकानदारों के पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया गया।
🗣️ “पहले चुप रहा… फिर सच उगल दिया!”….
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया किउन्होंने सबसे पहले गुड्डू नामक एक युवक को पकड़ा।
शुरुआत में युवक पूरी तरह चुप रहा—
🗣️ “मुझे कुछ नहीं पता…”
🗣️ “मैं निर्दोष हूँ…”
लेकिन जब सख्ती बढ़ी तो…….
👉 “सच खुद ही रास्ता ढूंढ लेता है!”
पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि
वह दुकानदारों से कम दाम में नशे का सामान खरीदता था
फिर छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं को महंगे दामों पर बेचता था
और वही नशा आज की युवा पीढ़ी को धीरे-धीरे बर्बाद कर रहा है
🗣️ “बच्चे नहीं, इन्हें ज़हर बेचा जा रहा था… और मुनाफा कमाया जा रहा था!”
संयुक्त छापेमारी में बड़ा खुलासा…….
गुड्डू की निशानदेही पर VHP और साकची थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए……
➡️ दो दुकानों पर छापा मारा
➡️ भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया
➡️ दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया
🗣️ “दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार!”
पुलिस का बयान……
पुलिस ने मामले पर संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा—
🗣️ “मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”
सवाल बड़ा है…
क्या साकची में और भी दुकानें इस धंधे में शामिल हैं?
क्या बच्चों तक नशा पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी?
🗣️ “नशे का कारोबार नहीं, अब उसका खात्मा जरूरी है!”
