जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशेड़ियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को मानगो छोटा पुल पर एक नशेड़ी ने बीच सड़क पर लूट-पाट व छिनतई की कोशिश शुरू कर दी। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। युवक ने एक शख्स को रोका और उससे पैसे छीनने लगा। इसका विरोध जब लोगों ने किया तो युवक ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे मानगो के छोटे ब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में युवक भाग खड़ा हुआ।
Advertisements
Advertisements

