जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता सागर तिवारी और डॉ अभिषेक के बीच चल रहे मामले में रोजाना नया मोड़ सामने आ रहा है. डॉ अभिषेक ने नोटिस के माध्यम से सागर तिवारी को उनके फेसबुक पोस्ट के कारण अस्पताल के हुए 9 दिन में 90 लाख का नुकसान बताया है और उसे तत्काल सागर तिवारी को देने को कहा गया है। उक्त बाते डॉ अभिषेक अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस सागर तिवारी को भेजा है।
दूसरी तरफ सागर तिवारी ने बताया की डॉ अभिषेक का नोटिस हास्यास्पद है. अस्पताल पूर्ण रूप से बंद नहीं हुआ हो सकता है कि 50 प्रतिशत लोग नहीं जाते होंगे तो इसका मतलब है उनका 9 दिन का कमाई एक करोड़ अस्सी लाख है तो पहले डॉ अपनी कमाई का ब्योरा दे और वो वो ख़ुद कहते है की वो सेवा कर रहे तो फिर कमाई की बात कहाँ से आ गई. पहले वो मेरे फेसबुक पोस्ट को साबित करें की उनके अस्पताल के खिलाफ है. बिना किसी सबूत के पैसे के दम पर हर वक्त जीत नहीं मिलेगी।
https://www.facebook.com/share/v/19YM7i3WmS/
