जमशेदपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 2 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मनीफीट, आदर्शनगर में स्थित गुड्डू प्रसाद के घर के पास फायरिंग हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई की और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
- सागर उपाध्याय उर्फ बीतू मात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्शनगर, मनीफीट, थाना टेल्को।
- किशन पंजीयन, उम्र 23 वर्ष, निवासी लकड़ीटाल, मनीफीट, थाना टेल्को। इनके पास से बरामद सामान:एक देशी आग्नेयास्त्र (हथियार),तीन खोखा (फायरिंग के खाली कारतूस), दो मोबाइल फोन,एक Swift कार (रजिस्ट्रेशन नंबर : JH05BG9121) बरामद की गई
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
- प्रशांत कुमार – पु०नि०, थाना प्रभारी, टेल्को
- सोहन लाल – पु०अ०नि०
- शशिकांत कुमार – पु०अ०नि०
- रामलखन भगत – स०अ०नि०
- योगेश मुर्मू – हवलदार (वॉडी गार्ड)
- आरक्षी मानिक राम महतो – रिजर्व गार्ड
- आरक्षी हेमंत तन्तुवाई – टाईगर मोबाइल 35 पुलिस ने बताया कि मामले की गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य अपराधों में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

