जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने मानगो और बोड़ाम, थाना क्षेत्र में डॉक्टर से हुई मोबाइल और पैसे लूटकांड के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटे गए 8 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सीटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान की गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. श्री गर्ग ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अपराध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जनता से सहयोग करने की अपील की है।
