जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने काशीडीह निवासी चंदन यादव को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसके खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी से जुड़ा मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद चंदन यादव से लगातार कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की परतें खोली जा सकें। पुलिस सूत्रों की मानें तो चंदन के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।
Advertisements

Advertisements
