जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार चार युवकों ने एक निजी कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना केनरा बैंक के समीप स्थित एक ब्लैंकेट डिलीवरी कार्यालय की है, जहां रात करीब 12 बजे पहुंचे युवकों ने बिना किसी कारण के हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने आते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। अचानक हुए हमले से कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जान बचाने के लिए कई कर्मचारी इधर-उधर छिपने को मजबूर हो गए। देर रात की इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
पुलिस पहुंची, फिर भी जारी रहा हंगामा…..
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक नशे की हालत में उत्पात मचाते रहे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बावजूद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान जारी…..
घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत……
इस घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में भय का माहौल है, वहीं आसपास के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि देर रात कुछ युवकों द्वारा कार्यालय में मारपीट और हंगामा किए जाने की सूचना मिली है। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।