जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत लगातार हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। अंसार खान ने आम जनता को जागरुक करते हुए कहा आज भाजपा जो सत्ता में है वह वोटो की चोरी करके ही है। आने वाले समय में आम जनता भाजपा को सबक सीखाएगी। इस हस्ताक्षर अभियान में जमशेदपुर क्षेत्र के युवा बुजुर्ग एवं महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
