नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की खान-पान व्यवस्था (IRCTC) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में कीड़े वाली दही का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि दो और शर्मनाक मामले सामने आए हैं। प्रीमियम ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परोसे गए खाने में कीड़े और कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
1. राजधानी एक्सप्रेस : फर्स्ट एसी के खाने में मिला कीड़ा
पहला मामला देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में से एक नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का है। 31 मार्च को गुरुग्राम निवासी यात्री शेखर कुमार फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे थे। उन्हें परोसी गई मिक्स वेज सब्जी में कीड़ा तैरता मिला। यात्री ने तुरंत रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज कराई और पैंट्री मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। सवाल यह उठ रहा है कि अगर फर्स्ट एसी का यह हाल है, तो आम डिब्बों में स्वच्छता का क्या स्तर होगा?
2. मदार-कोलकाता एक्सप्रेस : बिरयानी में मिला कॉकरोच
दूसरा मामला मदार-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस का है। यहाँ एक यात्री ने धनबाद स्टेशन पर ई-कैटरिंग के जरिए बिरयानी ऑर्डर की थी। जैसे ही खाने का पैकेट खोला गया, उसमें से कॉकरोच निकला।
होटल पर कार्रवाई की मांग : जानकारी के अनुसार, यह बिरयानी धनबाद स्टेशन रोड स्थित ‘भारत हिंदू होटल’ से सप्लाई की गई थी।
IRCTC का आधिकारिक बयान
इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए IRCTC ने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। विभाग का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और संबंधित वेंडर व होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनता का सवाल : भारी-भरकम किराया वसूलने के बाद भी यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ खाना क्यों नहीं मिल पा रहा है? क्या केवल जुर्माना लगाना ही समाधान है या रेलवे को अपनी निगरानी व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत है?