सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले की आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने ड्रग पेडलर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में दो कारोबारी और एक ग्राहक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 पुरिया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग पेडलर द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिसके बाद एक दल गठित कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से ड्रग पेडलर डर के साए में जी रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग पेडलर्स में हड़कंप मच गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

