जमशेदपुर : जनसेना पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा 14 अप्रैल को काशीड़ीह में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना, सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा।


इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर गंभीरता से चर्चा की गई. नेतृत्व ने एकजुटता, समर्पण और निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यक्रम का आयोजन जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण के विचारों एवं दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और सदस्यता अभियान को सफल बनाएं. कार्यक्रम के अंत में डॉ. जी. जयराम दास (अध्यक्ष), जसपाल सिंह, निशांत एवं सीताराम राजू ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आपकी भागीदारी ही हमारी ताकत है। मिलकर हम नए आयाम स्थापित करेंगे।”
