जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी में रहने वाली एक महिला के द्वारा अपने पति आकाश कांत लाल उर्फ पनदू के द्वारा उसे देह व्यापार करने का दबाव डाला जा रहा था. जिसका विरोध करने पर आकाश कांत लाल के द्वारा पीड़िता को चेहरा एवं शरीर के अन्य भागों पर निर्दयतापूर्वक चाकू से प्रहार किया गया एवं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया. जिसके मामला प्रकाश में आया इस संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 127/ 25 अंकित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोलमुरी थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के अभियुक्त आकाशकांत लाल टुईलाडूंगरी लाइन नंबर 6 ए ब्लॉक निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
