जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र की कालिंदी बस्ती में रविवार को कथित धर्मांतरण की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मौके पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से धर्म-साहित्य और धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल होने आए थे।

गौरतलब है कि गोलमुरी थाना क्षेत्र में भी बीती रात इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहाँ स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जमशेदपुर में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को सतर्क कर दिया है। अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
