जमशेदपुर : सेना के जवान के साथ हुए विवाद के बाद जेल भेजने के मामले में जुगसलाई के थाना प्रभारी सचिन कुमार दास को हटाकर यहां पर इंस्पेक्टर संजय कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. संजय कुमार इसके पहले साकची थाने में भी अपनी सेवा दे रहे थे. फिलहाल वे सीसीआर में अपनी सेवा दे रहे थे. शहर के महत्वपूर्ण मामले में उन्हें कई जिम्मेवारियां भी इस बीच मिली थी. संजय कुमार जुगसलाई थाने में अपना पदभार भी संभाल लिए हैं. इस बीच उन्होंने थाना के सभी मातहत के साथ बैठक कर उन्हें खास दिशा-निर्देश भी दिया।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

