जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबोसा जोड़ा मंदिर रोड के रहने वाले नवनीत कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने देर रात करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है।
Advertisements

Advertisements
घटना के बाद परिवार के लोगों ने जब सीसीटीवी खंगाला तब देखा कि घर के कमरे में तीन लोगों की गतिविधियां दिख रही है. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाया गया है. पुलिस अपने मुखबिरों के माध्यम से चोरों की पहचान कराने में जुटी हुई है. घटना के संबंध में पुलिस ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
