जमशेदपुर : सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 जनवरी 2025 को एग्रिको सिग्नल के पास हुए चापड़ा हमले के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आपसी विवाद के बाद हुए इस जानलेवा हमले में मथुरा बागान निवासी चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने बिना समय गंवाए मामले की गहन जांच शुरू कराई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सक्रियता से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
स्थानीय लोगों ने भी सिद्धगोड़ा पुलिस और थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तेज और निष्पक्ष कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहती है।
