जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने गई महिला से एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय ने सिटी एसपी कुमार शिवाशिष की जांच रिपोर्ट के आधार पर सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह मामला झारखंड पुलिस में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश बन चुका है।
Advertisements
Advertisements

