जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जोहार जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जोहार जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड राज्य समन्वयक पुष्पमाला चढ़ाके ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।
पुष्पमाला चढ़ाके ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आदर्शों के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई और पूरी दुनिया को शांति व भाईचारे का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचारों को अपनाना ही राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
