जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 13 का मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। वार्ड पार्षद पद की शिक्षाविद एवं कर्मठ प्रत्याशी किरण कुमारी ने चुनावी समर में जोरदार हुंकार भरते हुए कहा है— “सत्ता नहीं, सेवा मेरी प्राथमिकता है।”
अपने चुनाव चिन्ह अलमारी छाप पर मतदान की अपील करते हुए किरण कुमारी ने “मेरा वार्ड, मेरा परिवार” का नारा देकर सीधे जनता के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है। वे लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं और समर्थन मांग रही हैं।
जनजीवन से जुड़े मुद्दों पर फोकस……
किरण कुमारी ने अपने चुनाव अभियान में जिन मुद्दों को प्रमुखता दी है, वे सीधे आम लोगों की समस्याओं से जुड़े हैं— महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था, जर्जर सड़कों और बदहाल नालियों का कायाकल्प, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने के लिए जागरूकता अभियान, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं, घर-घर बिजली और पानी की समस्या का समाधान, हर गली में स्ट्रीट लाइट की मुकम्मल व्यवस्था. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जनता ने भरोसा जताया, तो विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी पहचान होगी।
पदयात्रा में उमड़ रहा समर्थन…….
चुनावी अभियान के दौरान वार्ड 13 में किरण कुमारी को मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। उनकी पदयात्रा में सैकड़ों महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और घर-घर जाकर उनके पक्ष में वोट मांग रही हैं।
वार्ड 13 में अब मुकाबला पूरी तरह सेवा बनाम सत्ता के मुद्दे पर सिमटता नजर आ रहा है। जनता किसे अपना पार्षद चुनती है, यह तो चुनाव परिणाम बताएगा, लेकिन फिलहाल किरण कुमारी की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।
