जमशेदपुर : लेक टाउन हुडको दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का उद्घाटन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर संजीव कुमार मैती और टाटा मोटर्स प्रबंधन के संतोष नारायण के द्वारा किया गया. विधि विधान के साथ सत्यनारायण पूजा के साथ मां का पट्ट कमेटी के चेयरमैन संदीप कुमार के द्वारा खोला गया और भव्य रूप से पूजा शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट सूरज कुमार, देवेंद्र कुमार, जनरल सेक्रेटरी सुधीर कुमार, प्रतीक राय, असिस्टेंट सेक्रेटरी दिलीप गोप, बनी कुमार, सुजीत कुमार एवं रितेश ओझा और तमाम कमेटी मेंबर मौजूद थे।
Advertisements

