जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर- हावड़ा मेन लाइन पर बड़ा रेल हादसा हुआ है. जहां सालगाझुडी रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन के समीप टाटानगर और हावड़ा की ओर से आ रहे दो मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर दौड़ी. जिससे एक मालगाड़ी बेपटरी होकर बगैर ट्रैक पर दौड़ती नजर आई, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हुई है साथ ही बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है. वैसे ट्रेनो की स्थिति देखकर इसे रेलवे की लापरवाही समझा जा सकता है. उधर इस रेल हादसे के बाद उक्त मार्ग पर फिलहाल रेल परिचालन ठप्प हो गया है. उक्त मार्ग की सभी ट्रेनें जहां- तहां फंसी हुई है. वहीं रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल रेल ट्रैक को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

