जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने संकोशाई, रामनगर, बागान तुडियां बेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो क्षेत्र के समग्र विकास के साथ विशेष रूप से महिलाओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर रहेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिला विद्यालय की स्थापना, पिंक टॉयलेट का निर्माण, बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण तथा नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर प्रत्याशी ने समाधान का आश्वासन दिया।
अंत में कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील की कि वे वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिन्ह “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं. चुनावी माहौल के बीच मानगो क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान से राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।
