घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत निवासी झारखंड आंदोलनकारी ललित कृष्णा मंडल का 07 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया था. झारखंड आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला प्रखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष थे एवं सरल स्वभाव के संस्कृतिक कवि समाज सेवी थे।
19 जुलाई को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने स्व. ललित कृष्णा मंडल के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और दो मिनट का मौन रखा उनके पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा स्वर्गीय ललित कृष्ण मंडल जी को झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, मौके पर विकास मजूमदार, सुशील मार्डी, राजा सिंह, नवीन साव, सौरभ बोस, कंचन महतो,अंकुर कावरी, सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
