जमशेदपुर : दिनांक 02.02.26 को उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नगर काली मंदिर के समीप एक व्यक्ति पर देशी कट्टा के बट से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



पूर्व से आपराधिक इतिहास……
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अपराधी पूर्व से आपराधिक इतिहास रखते हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस कर रही आगे की जांच……
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण था और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



