जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 11 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस इकाई तथा IQAC सेल के बैनर तले किया गया। यह दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की शिक्षा प्रणाली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
कार्यक्रम का शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प चढा कर हुआ
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने अपने संबोधन में शिक्षा को सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण का मूल साधन बताते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन एवं नवाचार को अपने व्यक्तित्व और भविष्य में अपनाने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम मे सहायक प्राध्यापक लीना महंता तथा विनय सिंह शांडिल्य का उल्लेखनीय योगदान रहा ।
