जमशेदपुर : एनएच 33 पर एक बड़ा हादसा हुआ, ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस गुरुवार तड़के एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. इस घटना में दर्जन भर यात्री घायल हो गए घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पता चला है कि महालक्ष्मी बस ओडिशा से रांची की ओर जा रही थी। थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

