जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई तथा शुभकामनायें दी है. श्री पाण्डेय ने नितिन नबीन को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई तथा हार्दिक शुभकामनायें दी, नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो मजबूत नेतृत्व, सामूहिक संकल्प तथा स्पष्ट दृश्टिकोण को बढ़ावा देगा।

नितिन नबीन के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता तथा संगठन के बीच में समन्वय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उनके नेतृत्व में बिकसित भारत का जो सपना है वो साकार होगा,अंत्योदय के मुलमंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में पार्टी नया आयाम स्थापित करेंगी।
