जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर निवासी 19 वर्षीय जीत महतो की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की एंटीमॉर्टम (मौत से पहले) बाहरी या आंतरिक चोट नहीं पाई गई है। इससे पुलिस हिरासत में मारपीट या प्रताड़ना की आशंकाओं को मेडिकल आधार पर खारिज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीत महतो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया गया।
🔍 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुख्य बिंदु…..
मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं
सिर, छाती, पेट, हाथ-पैर सहित Deep Dissection में भी कोई चोट नहीं मिली
फेफड़ों, मस्तिष्क झिल्ली एवं आंतरिक अंगों में पीलेपन की पुष्टि (जॉन्डिस के लक्षण)
लीवर हल्का बढ़ा हुआ एवं धूसर रंग का पाया गया
प्लीहा (तिल्ली) असामान्य रूप से बढ़ी हुई
पेट में थोड़ी मात्रा में म्यूकस मौजूद
श्वासनली एवं फेफड़ों में फोम पाया गया
🧾 डॉक्टरों की अंतिम राय…..
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि—
मृत्यु का कारण लीवर और प्लीहा से संबंधित बीमारी की जटिलता (Complication of disease of liver and spleen) है।
⏱️ मौत का अनुमानित समय……
डॉक्टरों के अनुसार, पोस्टमार्टम से लगभग 24 से 36 घंटे पूर्व मौत हुई थी।
🛑 हिरासत में प्रताड़ना के आरोपों पर विराम……
रिपोर्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया और कुछ संगठनों द्वारा लगाए जा रहे पुलिस हिरासत में मारपीट या प्रताड़ना के आरोपों को मेडिकल जांच के आधार पर खारिज कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है।
