जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार पांच नाबालिग युवकों को पकड़ा और 32,000 रुपये का चालान काटा. ये कार्रवाई वार्ड नंबर 21 हरि मंदिर के पास वाहन जांच अभियान के दौरान की गई हैं।मोटरसाइकिल पर पांच नाबालिग युवक सवार थे। मोटरसाइकिल के संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने को लेकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाया गया। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. कुछ दिन पूर्व भी बिना हेलमेट नाबालिग युवक द्वारा मोटरसाइकिल चलाने के मामले में 32,000 रुपये का चालान काटा गया था। इस बार फिर से कार्रवाई करके पुलिस अपनी तत्परता दिखा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
