जमशेदपुर : टीएसडीपीएल एम्प्लाइज यूनियन चुनाव में निर्वाचन संख्या 2 से सतीश मुखी ने वर्तमान डिप्टी प्रसिडेंट संजीव सिंह को बड़े अंतर से हराकर कमिटी मेंबर चुनाव जीते। इस सीट से 2 उम्मीदवार ही विजयी हुई जिसमें सतीश मुखी को सर्वाधिक 33 मत मिले, दूसरे विजयी प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह को 17 मत मिले। संजीव सिंह को भी 17 मत मिले जिसके उपरांत टॉस में चंद्र भूषण सिंह विजयी घोषित हुए। सतीश मुखी पिछले यूनियन चुनाव में मात्र 1 वोट से चुनाव हार गए थे। इस बार डिप्टी प्रसिडेंट संजीव सिंह को हराकर सतीश मुखी चर्चा में है व यूनियन पदाधिकारी के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। ज्ञात हो सतीश मुखी दलित समाज का चेहरा है व उनके पिता हरि मुखी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रह चुके है, उनके पिता जुगसलाई विधानसभा से दो बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है।

