जमशेदपुर : गोलमुरी के सत्कार होटल के समीप चौथे तल्ले पर रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली है. मृत महिला का नाम रचना अग्रवाल बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 35 साल बताया जा रहा है. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. वह घर पर अकेली थी. महिला के पति का हार्डवेयर का दुकान है, वह दुकान के लिए सुबह 9 बजे घर से निकल गए थे. फ्लैट के नीचे ही उनका हार्डवेयर का दुकान है. उनके दो बच्चे है, दोनों बच्चे फ्लैट के नीचे खेल रहे थे. खेलने के बाद बच्चे घर पहुंचे तो देखा की मां फंदे से लटकी हुई है. इसकी सूचना उन्होंने पिता को दी. सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

