बोड़ाम (पूर्वी सिंहभूम) : जिला पूर्वी सिंहभूम के प्रखंड बोड़ाम अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जगमोहनपुर में आईसीटी योजना के तहत शिक्षकों को पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक से सशक्त बनाना है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन, तकनीकी ज्ञान के शैक्षणिक उपयोग, छात्रों में डिजिटल स्किल्स विकसित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मुशर्रफ परवीन एवं नितीश महतो ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा से संबंधित विभिन्न आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आईसीटी के माध्यम से छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है, ताकि विद्यार्थी आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे विद्यालय स्तर पर छात्रों को कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान दें। साथ ही तकनीक के सही उपयोग से शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि, एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।