जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित छोटा गदरा में ग्रामसभा व हो हुदा सुसार अखड़ा कि ओर से सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो को याद कर श्रदांजलि अर्पित कि गई पिछले दिनों छोटा गदरा चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया था। आज इस छोटा गदरा चौक में वीर शहीद पोटो हो का प्रतिमा अनावरण किया गया. दियूरी(पुजारी) सतीश सामड और चैतन्य पुरती के द्वारा पूजा अर्चना कर विधि विद्वान के साथ किया इस दौरान वीर शहीद पोटो हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। उपस्थित लोगों के द्वारा उनके संघर्षों को भी याद किया गया। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ सिंहभूम के अलावे पूरे कोल्हान में ऐतिहासिक युद्ध का अगुआ और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो के याद किया गया।


इस दौरान युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जमशेदपुर प्रखण्ड उपप्रमुख शिव हांसदा, हातु मुंडा सुखलाल हेम्ब्रोम, नारायण बानरा, रवि सावैयां ने बताया कि इस युद्ध में ब्रिटिश फौज की करारी हार हुई थी। 26 हो लड़ाके शहीद हुए थे। जबकि ब्रिटिश सेना के एक सूबेदार, एक हवलदार और 13 सिपाही घायल हुए थे। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता हो हुदा सुसार अखड़ा के अध्यक्ष गुलशन हेम्ब्रोम ने किया. मुख्य रूप से सरिता बारदा, मीरा हेम्ब्रोम, बिरेन गोडसोरा, महेंद्र बिरुली, मनीष हेम्ब्रोम, लक्ष्मी बारदा, रेयन्स सामड, आंदोलनकारी जेना जामुदा, शंकर हेम्ब्रोम, जगरनाथ देवगम, लखन सामड, सुबोध बारदा, नीलिमा बारदा,साधु बानरा सहित कई लोग उपस्थित थे।


