जमशेदपुर | जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के जश्न के बीच बेखौफ चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।



मेहमानों की भीड़ बनी चोरों की ढाल
जानकारी के मुताबिक, नया बाजार रामटेकरी रोड फिसरी चौक निवासी अमृतपाल सिंह सग्गू के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए 21 जनवरी की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर घर में घुस आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ चोरी गए सामानों में शामिल हैं….
60 ग्राम सोने के दो कड़े, 30 ग्राम सोने की दो अंगूठियां, 20 ग्राम की सोने की चेन, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 40 ग्राम की चार जोड़ी सोने की बालियां, 150 ग्राम की 12 चांदी की चूड़ियां, 10 हजार रुपये कीमत की दो घड़ियां और 30 हजार रुपये नकद कुल मिलाकर चोरी की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात…..
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस जांच तेज, FIR दर्ज…..
मामले में जुगसलाई थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
बड़ा सवाल…..
शादी जैसे निजी समारोह भी अब सुरक्षित नहीं?
भीड़ का फायदा उठाकर कब तक वारदातों को अंजाम देते रहेंगे चोर?
