आदित्यपुर : सुवर्णरेखा परियोजना कॉलोनी में पानी की टंकी और कर्मचारियों के क्वार्टर के पास एक रहस्यमयी सुरंग मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुरंग मिलने की सूचना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत में हैं. कर्मचारी नेता प्रणव शंकर ने बताया कि सुरंग से निकली मिट्टी पर किसी जानवर के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर और बढ़ गया है। इस संबंध में तुरंत शिविर प्रभारी सहायक अभियंता को जानकारी दी गई।



सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। वन विभाग की टीम जल्द ही घटना स्थल का निरीक्षण करेगी. वन विभाग की प्रारंभिक आशंका है कि यह सुरंग जंगली सूअर द्वारा बनाई गई हो सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और सुरंग के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा गया है।



