सिल्ली/ मुरी : मुरी- उरंगढा नदी पर पुल बनने के क्रम में नदी के पत्थर को तोड़ने के लिए विस्फोट के बाद अचानक पत्थर के छिटकने से खेतों में धान काट रही महिलाओं में अरफा तरफ मची। किसी तरह दुर जाकर महिलाओं ने अपनी सुरक्षा की। फिर भी एक महिला को पीठ के पीछे चोट लगी।मामला मुरी- ओपी अन्तर्गत उरंगढा नदी पर बन रहे पुल के पास नदी के पत्थर को विस्फोट से तोडे जाने के क्रम में हुआ। खेत के मालिक हरिहर महतो ने पुल के पास काम कर रहे लोगों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया।

धान कटनी महिलाओं ने बताया कि बगैर सुचना दिए नदी के पत्थर को तोड़ने के लिए विस्फोट किया गया। हम लोगो को सुचना दी होती, तो हम लोग हट जाते। बड़े बड़े पत्थर के टुकड़े खेतों में जहाँ जहाँ गिरी। किसी को लगने से बड़ी हादसा हो जाता। लापरवाही का नतीजा है यहाँ तक पत्थर तोडे जाने की सुचना प्रशासन को भी नहीं है।ज्ञात हो कि बगल में रेलवे का पुल है रेल गाड़ी का आवागमन है। विस्फोट से रेलवे पुल को भी खतरा में डाला गया।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
